हनवारा के साप्ताहिक हाट में छठ पूजा के सामग्री की खूब विक्री

हनवारा में छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का आगाज हो चुका है। व्रती और श्रद्धालु पूजा सामग्री जैसे सूप, दउरा, कलश, फल, नारियल आदि खरीदने हाटों में जुटे हैं। पिछले साल की तुलना में फल महंगे होने के बावजूद उत्साह बना हुआ है। छठ पूजा के फल भाव इस बार सेव 100-150 प्रति किलो, नारंगी 80-100, केला 40-60 दर्जन और नारियल 70-100 रु. प्रति जोड़ा बिक रहे हैं। पूजा के लिए लाल, पीले वस्त्रों की मांग बढ़ी है, जिससे साड़ी की दुकानों पर रौनक है। महिलाएं नई साड़ी व चूड़ी-बिंदी लगाकर भगवान छठ मइया की विधिपूर्वक पूजा करती हैं।

-सुप,डाला,दउरा,कलश की खरीददारी शुरू प्रतिनिधि, हनवारा. नहाय-खाय के साथ ही आज से छठ महापर्व की शुरुआत हो जाएगी. चार दिवसीय अनुष्ठान की तैयारी में व्रती लग गये हैं. व्रतियों और श्रद्धालुओं द्वारा छठ पूजन सामग्री खरीदने के लिए हनवारा साप्ताहिक हाट में शुक्रवार को भीड़ उमड़ी रही. खासकर फल, नारियल, सूप आदि पूजा सामग्री की दुकानों पर दिनभर मेले जैसा माहौल बना रहा. छठ पर्व पर पूजा के लिए लोग हर छोटी से छोटी चीज जुटाने में लगे हैं. छठ पूजा शुरू होने से पहले ही सारी तैयारी पूरी कर लेना चाहते हैं. छठ पूजा के लिए कोशी, पीतल का सूप, बांस का सूप, दउरा, साड़ी, गन्ना, नारियल, फल सहित पूजा के हर छोटे-छोटे सामान की खरीददारी तेज हो गई है. बीते साल की तुलना में इस साल फल के दामों में इजाफा होने के बावजूद खरीदार पूरे उत्साह के साथ फल की खरीदारी में जुटे रहे.

फलों के भाव में आई तेजी

छठ पर्व को लेकर सजे बाजारों में उत्तम क्वालिटी का सेव प्रति किलो 100 से 150 रुपए में बिक रहा है, जबकि नारंगी की कीमत भी 80 से 100 रुपए, केला 40 से 60 रुपये दर्जन और नारियल प्रति जोड़ा 70 से 100 रुपए तक मिल रहा है.

लाल, पीले वस्त्रों की बढ़ी मांग

छठ पूजा से पहले साड़ी की दुकानों पर भी रौनक आ गई है. पूजा में छठ मइया को चढ़ाई जाती है और पूजा करने वाली महिला भी नई साड़ी पहनकर पूजा करती है. इसलिए इस समय साड़ी की दुकानों पर भीड़ लगी हुई है. भक्त छठ मइया की पूजा नए वस्त्र पहनकर करते हैं. साथ ही इस समय चूड़ी, बिंदी सहित महिलाओं के साज-सज्जा की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखी जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >