झारखंड के गोड्डा से तीन अफसर घूस लेते गिरफ्तार, CBI व ACB की टीम ने राजमहल कोल परियोजना के अधिकारियों को दबोचा

झारखंड के गोड्डा से तीन अफसर घूस लेते गिरफ्तार किए गए हैं. सीबीआई व एसीबी की टीम ने राजमहल कोल परियोजना के तीन अधिकारियों को रिश्वत लेते दबोच लिया. उनसे पूछताछ की जा रही है.

गोड्डा: धनबाद की सीबीआई व एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने सोमवार को राजमहल कोल परियोजना के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. इनमें मुख्य प्रबंधक, उपप्रबंधक एवं सहायक रेवेन्यू ऑफिसर शामिल हैं. सीबीआई की टीम ने एक को 25 हजार एवं दूसरे को 50 हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. इस बाबत जानकारी सीबीआई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है. बताया जा रहा है कि मुआवजे का भुगतान करने के एवज में इन अधिकारियों ने 6 लाख घूस मांगी थी.

मुआवजे का भुगतान करने के एवज में मांगी 6 लाख घूस
सीबीआई द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक धनबाद की सीबीआई व एसीबी की टीम द्वारा एक केस रजिस्टर किया गया है. इसमें शिकायतकर्ता हैदर अंसारी द्वारा शिकायत की गयी कि राजमहल परियोजना के मुख्य प्रबंधक परमेश्वर यादव, उपप्रबंधक विपिन कुमार व सहायक रेवेन्यू ऑफिसर पवन कुमार महतो ने 12 लाख रुपए मुआवजा का भुगतान करने के एवज 6 लाख रुपए घूस की मांग की है.

घूस लेते रंगेहाथ दबोचे गए
केस रजिस्टर किये जाने के बाद सीबीआई व एसीबी की टीम के द्वारा सोमवार की सुबह से ही मामले को लेकर आरोपी अधिकारियों को ट्रैप किया गया. इनमें विपिन कुमार उपप्रबंधक को 25 हजार रुपए, अमीन पवन कुमार महतो को 50 हजार कैश लेते रंगेहाथ पकड़ा गया. सीबीआई ने प्रेस रिलीज में बताया है कि परमेश्वर यादव को भी इस केस में गिरफ्तार किया गया है. सभी से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है.

Also Read: झारखंड में राजमहल कोल परियोजना की आवासीय कॉलोनी में सीबीआई की रेड, इसीएल के अमीन पवन कुमार महतो हिरासत में

Also Read: गिरिडीह के बगोदर पहुंची CBI की टीम ने राशि गबन मामले में की जांच, डाकघर के एक कर्मी से हुई पूछताछ

Also Read: धनबाद से सीबीआई ने ईसीएल के उपमहाप्रबंधक को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते दबोचा, ड्यूटी बदलने के एवज में ले रहा था घूस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >