राजद की पदयात्रा को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

बूथ मजबूती के साथ गांधी जी के स्वच्छता का संदेश को लेकर ग्रामीणों से मिली

गाेड्डा विधान सभा क्षेत्र के गोड्डा प्रखंड के गायछंद से कजरादह तक राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना देवी ने पदयात्रा कर लोगों को बापू के स्वच्छता का संदेश के साथ बूथ की मजबूती पर बल दिया. पदयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में राजद से जुड़े महिला व पुरुष भी शामिल थे. सभी उत्साह के साथ ने यात्रा में अपनी भूमिका का निर्वहन किया. राजद के ‘हर बूथ, दस यूथ’ नारे के साथ यात्रा आगे की ओर बढ़ता गया. कल्पना देवी ने कहा कि हर बूथ को मजबूत किया जाना है. साथ ही युवाओं से अपील कर कहा कि बूथ स्तर पर सक्रिय होकर पार्टी को सशक्त बनाने का काम करेंगी. बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार रहने का भी आह्वान किया. महात्मा गांधी के संदेश व आदर्श के साथ सिद्धांतों की महत्ता को लोगों के बीच बताने का काम किया. इस क्रम में कल्पना देवी ने पति सह पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव के लिए आने वाले चुनाव के लिए समर्थन मांगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >