मोदी जी की वजह से देश सुरक्षित : केदारनाथ

भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

गोड्डा के भाजपा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे के लिए वोट की अपील के साथ जोरदार प्रचार अभियान चलाया गया. शहर के विभिन्न वार्डों के लोगों से संपर्क कर छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता केदार नाथ गुप्ता ने गुलजारबाग मोहल्ले में मतदाताओं को जागरूक किया. केदारनाथ गुप्ता ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि मोदी जी की वजह से देश कितना सुरक्षित है. इस बात का अंदाज आप लगा सकते हैं कि पड़ोसी देश हमेशा आंख दिखाता था. मगर अब आंख दिखाने वाले की आंख ही खोल दी जाती है. दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉली गुप्ता, राजेश झा, प्रीतम गाडिया, प्रेमजीत साह, गप्पू सिन्हा, रक्षित कश्यप, अजय साह, लीलसी हेंब्रम, संगीता देवी, अशोक कुमार, सन्नी पूर्वे आदि मौजूद थे. वहीं दूसरी ओर लोकसभा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे के प्रचार को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप यादव ने पथरगामा प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र का सघन दौरा किया. जनसंपर्क अभियान के दौरान ओबीसी मोर्चा के गोड्डा जिलाध्यक्ष सुबोध साह साथ थे. बोहा गांव के साथ खरियानी, चिलकारा, कस्तूरीया, बरमसिया आदि गांवों में जाकर ग्रामीणों से बातचीत किया. ग्रामीणों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया गया. कहा कि मोदी हैं तो मुमकिन हैं. ग्रामीणों से एक बार फिर से मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे के पक्ष में वोट करने की अपील की. मौके पर दीपनारायण, राकेश यादव, मनोज कुमार, रंजीत कुमार समेत पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >