बंगाल, असम और पांडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर मेहरमा में जश्न

भाजपाइयों ने मिठाई वितरण और पटाखे फोड़कर जीत का उत्सव मनाया

पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद मेहरमा के भाजपाइयों ने खुशी का जश्न मनाया. इस अवसर पर जश्न की अगुआई मेहरमा भाजपा मंडल के अध्यक्ष उमेश पासवान ने की. भाजपा मंडल अध्यक्ष के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय के समीप सभी भाजपाई एकत्र हुए और जनता में मिठाई का वितरण किया. इसके साथ ही आपसी मिलनसारिता और उल्लास के प्रतीक स्वरूप भाजपाइयों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और पटाखे फोड़कर जीत का उत्सव मनाया. मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा, फनीलाल कुशवाहा, राजीव लोचन प्रसाद, आनंद मिश्रा, शैलेन्द्र सुमन, दीपक ठाकुर और प्रभाष कुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >