कोचिंग सेंटर के बाहर से बाइक चोरी, छात्रों और अभिभावकों में दहशत

भेड़ा निवासी बमबम यादव अपने बच्चों को कोचिंग सेंटर पहुंचाने अपनी बाइक से आये थे. उन्होंने बाइक को कोचिंग सेंटर के बाहर पार्क किया.

प्रतिनिधि, गोड्डा जिला मुख्यालय के शिवपुर मोहल्ले में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार को कोचिंग सेंटर के बाहर खड़ी बाइक अज्ञात चोरों ने चुराकर ले गये, जिससे छात्रों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गयी. जानकारी के अनुसार, भेड़ा निवासी बमबम यादव अपने बच्चों को कोचिंग सेंटर पहुंचाने अपनी बाइक से आये थे. उन्होंने बाइक को कोचिंग सेंटर के बाहर पार्क किया. थोड़ी देर बाद लौटकर देखा कि उनकी बाइक गायब थी. आसपास के लोगों से पूछताछ और खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला. स्थानीय निवासियों और छात्रों ने बताया कि सुबह-शाम के समय कोचिंग संस्थानों के बाहर भीड़ रहती है. बावजूद इसके चोर बेखौफ होकर चोरी की घटनाएं कर रहे हैं. पीड़ित बमबम यादव ने कहा कि बाइक का हैंडल लॉक था, फिर भी चोर उसे ले गये. उन्होंने नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >