उर्जानगर मेला मैदान में भूमि पूजन संपन्न, 22 जनवरी से होगी रामकथा

मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर कथा स्थल पर ध्वजारोहण किया गया. व्यवस्थापक प्रदीप पोद्दार ने बताया कि श्री राम कथा का आयोजन अयोध्या में भगवान श्री राम लला के पुनः प्रतिष्ठापन के तृतीय वर्ष गांठ के उपलक्ष पर किया जा रहा है. जनकल्याण सेवा समिति ने श्री राम कथा का आयोजन होगा.

महागामा. महागामा के ऊर्जानगर मेला मैदान में 22 जनवरी से 30 जनवरी तक आयोजित होने वाले श्री राम कथा को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हो गया. मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर कथा स्थल पर ध्वजारोहण किया गया. व्यवस्थापक प्रदीप पोद्दार ने बताया कि श्री राम कथा का आयोजन अयोध्या में भगवान श्री राम लला के पुनः प्रतिष्ठापन के तृतीय वर्ष गांठ के उपलक्ष पर किया जा रहा है. जनकल्याण सेवा समिति ने श्री राम कथा का आयोजन होगा. इस दौरान साध्वी डॉक्टर विशेश्वरी देवी जी द्वारा कथा वाचन किया जायेगा. कथा को लेकर भव्य पंडाल व तोरण द्वारा निर्माण का कार्य शुरू हो गया है. भूमि पूजन पर प्रदीप सिंह, रंजीत गुप्ता, परशुराम सिंह, कैलाश पंजियारा, संजय टिवड़ेवाल, उदय भगत, दीप नारायण मंडल, अजय जायसवाल, वाल्मीकि शर्मा, निर्मल केसरी, मोहन केसरी, पिंटू गुप्ता, अरविंद पोद्दार, दिनेश साह, शंकर गुप्ता, अनिल भगत, सुदामा प्रसाद, कंचन देवी, भारती देवी, सविता देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >