कलश यात्रा के साथ भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

शिवपुर स्थित बाबा रत्नेश्वरधाम परिसर में शुक्रवार से श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया. आध्यात्मिक अनुष्ठान के प्रारंभ से पूर्व भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी

रत्नेश्वरधाम में 108 कन्याओं व महिलाओं ने निकाली शोभा यात्रा, माहौल बना भक्तिमय प्रतिनिधि, गोड्डा शिवपुर स्थित बाबा रत्नेश्वरधाम परिसर में शुक्रवार से श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया. आध्यात्मिक अनुष्ठान के प्रारंभ से पूर्व भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया. जानकारी के अनुसार, यज्ञ की शुरुआत से पहले आयोजित कलश यात्रा में 108 श्रद्धालुओं एवं महिलाओं ने विधि-विधान के साथ अपने सिर पर मंगल कलश धारण किया. गाजे-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रा बाबा रत्नेश्वरधाम से निकली और क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गों का भ्रमण किया. यात्रा के दौरान “हरे कृष्ण “, “जय श्री राधे ” और “बाबा रत्नेश्वर धाम की जय ” के जयघोष से पूरा इलाका गुंजायमान रहा. कलश यात्रा के मंदिर परिसर लौटने के बाद आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना कर विधिवत यज्ञ का शुभारंभ कराया. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि भागवत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ आगामी सात दिनों तक चलेगा. उन्होंने बताया कि प्रतिदिन संध्या 4 बजे से 7 बजे तक सुप्रसिद्ध कथावाचक चंदन शरण जी महाराज श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं व श्रीमद्भागवत महापुराण के मर्म का श्रवण करायेंगे. बाबा रत्नेश्वर धाम में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान को लेकर गोड्डा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है. बड़ी संख्या में भक्त कथा श्रवण एवं धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >