डीएसपी व इंस्पेक्टर ने की मुफस्सिल थाने में लंबित कांड की समीक्षा

फरार वारंटियों को गिरफ्तार करने सहित वरीय अधिकारियों के निर्देश का तामिला करने को कहा

डीएसपी हेडक्वार्टर जेपीएन चौधरी व सदर प्रभाग के इंस्पेक्टर मधुसुदन मोदक ने मुफस्सिल थाना में लंबित कांडों की समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में बीते दो वर्षों से लंबित कांडों को देखा और जल्द से जल्द निबटाये जाने का निर्देश दिया गया. सदर इंस्पेक्टर श्री मोदक ने बताया कि वरीय पदाधिकारी द्वारा लंबित कांडों को जल्द से जल्द निबटाये जाने का निर्देश दिया गया है. निर्देश के आलोक में सभी कांडों की समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान फरार वारंटियों को गिरफ्तार करने सहित वरीय अधिकारियों के निर्देश का तामिला करने को कहा गया. इंस्पेक्टर ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को आये फरियादियों का आवेदन लेने सहित प्रॉपर कार्रवाई करने को कहा गया. साथ ही सबों से मित्रवत व्यवहार करने को कहा गया. इस दौरान मुफस्सिल थाना प्रभारी कृष्णा कुमार साहा के अलावा कई पुलिस कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >