हनवारा के मिल्की चौक पर लगाया गया हाइमास्क लाइट बीते चार-पांच माह से बंद है. इसको देखने वाला कोई नहीं है. पहले यह लाइट जलता था, जिससे चौराहा पर लाइट दुधिया रौशनी बिखेरती थी. परंतु चार पांच माह से बंद होने से चौक पर अंधेरा पसर जाता है. इसको पंचायत स्तर के फंड से लगाया गया था. इस लाइट को अब तक दुरूस्त नहीं कराया जा सका है. मरम्मत करा देने से कम से कम हनवारा के मिल्की चौक पर आम लोगों को इससे फायदा हो सकता था. अभी शाम होते ही यहां अंधेरा कायम हो जाता है. इस मामले से कम से कम स्थानीय प्रशासन को पहल करने की आवश्यकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
