फरार दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

गुप्त सूचना के आधार पर उसके गांव से किया गया गिरफ्तार

पथरगामा थाना कांड संख्या 92/23 के अभियुक्त महागामा थाना क्षेत्र के भागाबांध गांव निवासी इकरामुल अंसारी को पथरगामा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गोड्डा जेल भेज दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी अभिनव आनंद से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अभियुक्त बलात्कार के कांड में फरार चल रहा था. बताया कि पुलिस अभियुक्त की तलाश में थी. गुप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त को उसके गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >