फ्लैग मार्च में शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील

इस दौरान पथरगामा पुलिस लोगों से दीपावली काली पूजा एवं छठ पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाने की अपील की.

पथरगामा. दीपावली काली पूजा छठ पर्व को लेकर शनिवार की शाम पथरगामा थाना परिसर से पुलिस निरीक्षक विष्णुदेव चौधरी, थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने पुलिस जवानों को साथ फ्लैग मार्च निकाला, जो लकड़ी मिल रोड, बीएसएनएल टावर चौक होते हुए पथरगामा बाजार के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया. इस दौरान पथरगामा पुलिस लोगों से दीपावली काली पूजा एवं छठ पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाने की अपील की. कहा कि जगह-जगह दंडाधिकारी व जवान तैनात रहेंगे. सौहार्द बिगाड़नेवालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. इसलिए ऐसे तत्वों को तुरंत चिह्नित कर पुलिस को सूचना दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >