प्रतिनिधि, बोआरीजोर राजमहल कोल परियोजना के प्रभावित गांव भेरेंदा के मैदान में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता ग्राम प्रधान तालामय हेंब्रम ने की. इसमें उपस्थित सीओ केदारनाथ सिंह ने बताया कि यह गांव परियोजना से प्रभावित है. रैयत परियोजना के विस्तार के लिए अपनी जमीन खुशी खुशी दे रहे हैं. देशहित में कोयला खनन के लिए सहयोग कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि ग्रामसभा के माध्यम से जमाबंदी नंबर 6,12,13,14,15,16,19,21, व 22 के रैयत की वंशावली बनायी गयी. सभी रैयत ग्राम सभा में पहुंचकर परियोजना के पदाधिकारी से वार्ता की. परियोजना के पदाधिकारी आरके सिंह ने बताया कि परियोजना के विस्तार के लिए जमीन की आवश्यकता है. परियोजना हमेशा रैयत को विश्वास में लेकर जमीन अधिग्रहण का कार्य करती है. कोल इंडिया के नियम के अनुसार रैयत को मुआवजा व नौकरी दी जाती है. क्षेत्र के विकास में भी परियोजना बढ़-चढ भाग लेती है. सरकारी नियम के अनुसार रैयत को सभी तरह की सुविधा दी जायेगी. मौके पर सीआइ पंकज सिंह, राजस्व कर्मचारी संझला हांसदा, जटाशंकर सिंह आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
