संदेहास्पद परिस्थिति में मिला फाइनेंस कर्मी का शव, पुलिस ने जतायी दुर्घटना की आशंका

संदेहास्पद परिस्थिति में मिला फाइनेंस कर्मी का शव, पुलिस ने जतायी दुर्घटना की आशंका

पथरगामा. जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के रजौन-बिसाहा मार्ग पर मृत व्यक्ति व उसके बाइक को पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस ने लाश से कुछ ही दूरी पर मोटरसाइकिल को बरामद किया. ग्रामीणों की सूचना पर पथरगामा थाना प्रभारी अभिनव आनंद घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज दिया. लोगों की सूचना पर पुलिस ने मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुमन कुमार के रूप में क गयी. मृतक सुमन कुमार भारत फाइनेंस कंपनी में बतौर कर्मी के रूप में कार्यरत बताया गया है. मृतक सुमन कुमार, पिता विजय साह देवघर जिला के पालोजोरी का रहने वाला बताया जा रहा है. संबंध में पुलिस ने ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बताया कि सुमन कुमार, भारत फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट के रूप में काम करता था.घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुबह पांच बजे के करीब अपने एक रिश्तेदार के घर से होकर बिसाहा से वापस गोड्डा लौट रहा था. इस क्रम में रजौन-बिसाहा मार्ग पर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया. वहीं, घटना स्थल पर उसकी मौत हो गयी. सुमन कुमार की मौत को लेकर आसपास में तरह तरह की चर्चायें हो रही हैं. लोगों की माने तो मृतक को किसी अज्ञात बड़े वाहन की चपेट में आने से घटना होने की आशंका जतायी जा रही है. कुछ लोगों के अनुसार व्यक्ति के स्वयं की बाइक के दीवार से ठोकर के बाद हुई दुर्घटना से मौत काे कारण बता रहे हैं. कुछ लोग इस तरह की मौत को हत्या से जोड़कर भी देख रहे हैं. हालांकि इस मामले में फिलहाल पुलिस दुर्घटना से मौत को लेकर देख रही है तथा अन्य बिदुंओं पर भी पडताल कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >