चक्का जाम करना कोर्ट की अवहेलना: प्रशांत

गोड्डा : जेवीएम के 18 को होने वाले चक्का जाम को लेकर पोड़ैयाहाट पूर्व विधायक प्रशांत कुमार ने कहा कि कोर्ट के आदेश की पूरी तरह से अवहेलना है. धरना प्रर्दशन से ही सरकार के समक्ष जब बातें रखी जा सकती है तो फिर सड़क जाम की जरूरत क्या है. जहां तक एसपीटी एवं सीएनटी […]

गोड्डा : जेवीएम के 18 को होने वाले चक्का जाम को लेकर पोड़ैयाहाट पूर्व विधायक प्रशांत कुमार ने कहा कि कोर्ट के आदेश की पूरी तरह से अवहेलना है. धरना प्रर्दशन से ही सरकार के समक्ष जब बातें रखी जा सकती है तो फिर सड़क जाम की जरूरत क्या है. जहां तक एसपीटी एवं सीएनटी एक्ट की बात है. मुख्यमंत्री रहते बाबूलाल मरांडी ने ही सबसे पहले इसमें संशोधन की वकालत की थी. पद से हट जाने के बाद अपने ही बातों से श्री मरांडी फिसल रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >