नीमाकला गांव में दो दिवसीय जलसा, झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता होंगे शामिल

क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत होंगे पंकज मिश्रा

बोआरीजोर प्रखंड के नीमाकला गांव के मदरसा प्रांगण में 13 और 14 अप्रैल को दो दिवसीय जलसा आयोजित किया जा रहा है. जलसा कमेटी के सदस्यों मोफिजुद्दीन अंसारी, जहीर अंसारी, निसार अहमद, विधायक प्रतिनिधि राजू अंसारी, जमशेद अली, समीउल्लाह अंसारी, लियाकत अंसारी और रोशन अंसारी ने साहिबगंज पहुंचकर झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता सह सचिव पंकज मिश्रा को जलसा में शामिल होने का आमंत्रण दिया. केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने जलसा कमेटी के सदस्यों को आश्वासन दिया कि वह दो दिवसीय जलसा में शामिल होकर क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत होंगे. उन्होंने कहा कि झामुमो राज्य के कल्याण और सामाजिक विकास के लिए निरंतर कार्य करती है. जलसा भाईचारे का संदेश देता है और इसमें प्रवक्ता मानव कल्याण एवं सामाजिक समरसता के बारे में जानकारी साझा करते हैं. ग्रामीणों ने इस अवसर पर जलसा में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की भी अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >