ललमटिया के एटक यूनियन कार्यालय में यूनियन की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता गुरु प्रसाद हाजरा ने की. उन्होंने बताया कि आगामी 24 अप्रैल को यूनियन कार्यालय में एटक यूनियन की सभी शाखाओं की बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक में सभी शाखा सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है. यूनियन के सचिव रामजी साह ने बताया कि मई दिवस मजदूरों के लिए महत्वपूर्ण दिन है और इसे धूमधाम से मनाया जाएगा. 24 अप्रैल की बैठक में मई दिवस के आयोजन को लेकर रणनीति बनायी जाएगी. बैठक के दौरान यूनियन नेताओं ने ऊर्जा नगर कॉलोनी की सफाई, एनएचएस क्वार्टर में पानी की समस्या और मजदूरों के कार्यालय आने-जाने के लिए बस स्टॉप की सुविधा पर विस्तार से चर्चा की. इसके अलावा, एरिया कार्यालय कैंटीन और मजदूरों के नियमानुसार प्रमोशन के विषय पर भी विचार-विमर्श हुआ. अध्यक्ष गुरु प्रसाद हाजरा ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए परियोजना के पदाधिकारियों से वार्ता की जाएगी और निदान सुनिश्चित किया जाएगा. बैठक में राम सुंदर महतो, शंकर गुप्ता, सियाराम लोहार, रतन महतो, नरसिंह लोहार, ताला बास्की सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
एटक यूनियन ने आगामी बैठक और मई दिवस की रणनीति पर की चर्चा
यूनियन कार्यालय में शाखा सदस्यों की बैठक तय
