सड़क दुर्घटना में महिला घायल, गंभीर

पुत्र के साथ बाइक से घर जा रही थी महिला गोड्डा : गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग के धमसांय पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में 40 वर्षीय महिला मुन्नी देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी है. सिर में काफी चोटें आयी है. परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भरती कराया है. जहां से प्राथमिक उपचार […]

पुत्र के साथ बाइक से घर जा रही थी महिला

गोड्डा : गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग के धमसांय पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में 40 वर्षीय महिला मुन्नी देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी है. सिर में काफी चोटें आयी है. परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भरती कराया है. जहां से प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार घायल महिला पीरपैंती थाना क्षेत्र की रहनेवाली है.
अपने पुत्र के साथ बाइक से गोड्डा से घर लौट रही थी. इसी बीच धमसांय पेट्रोल पंप के समीप आॅटो की चपेट में आकर घायल हो गयी. पुत्र ने बताया कि आॅटो चालक की लापरवाही से हादसा हुआ. सिर के पिछले हिस्से में चोटें आयी है. सड़क पर पड़ी घायल महिला को देख कर गोड्डा के लुकलुकी के संजीव आनंद उर्फ रिंकू झा ने सदर अस्पताल पहुंचाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >