बाइक के धक्के से छात्र की मौत मुआवजे के बाद टूटा सड़क जाम

महगामा : ललमटिया थाना क्षेत्र के कुशमा गांव में अज्ञात बाइक के धक्के से 15 वर्षीय छात्र की मौत हो गयी. मृतक का नाम अनशिलम हेंब्रम है. वह ललमटिया थाना के तुलसीपुर गांव का रहने वाला था. छात्र की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. अनशिलम प्रतिदिन […]

महगामा : ललमटिया थाना क्षेत्र के कुशमा गांव में अज्ञात बाइक के धक्के से 15 वर्षीय छात्र की मौत हो गयी. मृतक का नाम अनशिलम हेंब्रम है. वह ललमटिया थाना के तुलसीपुर गांव का रहने वाला था. छात्र की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. अनशिलम प्रतिदिन की तरह पैदल तुलसीपुर से डकैता मिशन स्कूल जा रहा था. इसी दौरान कुशमा के पास तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उसे धक्का मार दिया. इस घटना में वह व बाइक सवार भी घायल हो गया. दोनों को महगामा रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया. बाइक सवार को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया. वहीं इलाज के क्रम में अनशिलम की मौत हो गयी. इससे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

विरोध में आठ घंटे ललमटिया-डोय मार्ग किया जाम
गुस्साये ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
इस घटना से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने ललमटिया डोय मार्ग को आठ घंटे तक जाम कर दिया. बाइक सवार की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग कर रहे थे. सड़क जाम से वाहनों का परिचालन प्रभावित हो गया. सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी. इसके बाद मृतक के परिजनों को 10 हजार का चेक अंचलाधिकारी की ओर से दिया गया. तब जाकर जाम हटाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >