बारिश. उमस भरी गरमी से लोगों को मिली राहत
पथरगामा : गुरुवार दोपहर प्रखंड में मूसलाधार बारिश के साथ जगह-जगह हुई ओलावृष्टि से सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचा है. लगभग एक घंटे की बारिश में बीस मिनट बर्फ गिरते रहा.
बारिश के कारण उमस भरी गरमी से राहत मिली है. वहीं बदल रहे मौसम से मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. ग्रामीण केशव यादव, गोपाल यादव, जीतू यादव, रमेश यादव, श्याम कुमार दास, बंटी कुमार आदि ने बताया कि बताया कि मई माह में गरमी से काफी परेशानी हो रही थी. लोगों का घरों से निकला दूभर हो गया था. इससे खेतों में लगे कद्दू ,नेनुआ, खीरा, भिंडी, तरबूज फसल को क्षति पहुंची है. इधर, बारिश के बाद से प्रखंड क्षेत्र में बिजली काट दी गयी है. शाम करीब सात बजे पुन: बिजली आपूर्ति बहाल हो पायी.
