रोगी के प्राइवेट अस्पताल जाने के मामले में डीएस ने की जांच

गोड्डा नगर : सुंदरपहाड़ी के आदिवासी रोगी बेंजामीन हांसदा के सदर अस्पताल से प्राइवेट अस्पताल इलाज के लिए जाने के मामले में बुधवार को डीएस डॉ तरुण कुमार मिश्रा द्वारा जांच की गयी. डीएस ने अस्पताल के चिकित्सक व स्टॉफ कर्मियाें से पूछताछ की और ऐसे मामलों पर ध्यान देने की बात कही है. वहीं […]

गोड्डा नगर : सुंदरपहाड़ी के आदिवासी रोगी बेंजामीन हांसदा के सदर अस्पताल से प्राइवेट अस्पताल इलाज के लिए जाने के मामले में बुधवार को डीएस डॉ तरुण कुमार मिश्रा द्वारा जांच की गयी. डीएस ने अस्पताल के चिकित्सक व स्टॉफ कर्मियाें से पूछताछ की और ऐसे मामलों पर ध्यान देने की बात कही है.

वहीं डीएस को बताया कि अस्पताल के बाहर खड़ी प्राइवेट एंबुलेंस चालक रोगी के परिजन को उकसा कर प्राइवेट अस्पताल ले जाया जाता है. इस पर डीएस ने बताया कि अस्पताल में रोगियों के भरती होने के बाद पूरी चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी जाती है. बताया कि अस्पताल में महिला रोगियों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा व गर्भवती को कुशल महिला चिकित्सकों द्वारा शल्य प्रसव की नि:शुल्क सुविधा देना है.

खाना बनाने के क्रम में महिला झुलसी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >