गोड्डा : सदर प्रखंड क्षेत्र के कसबा गांव में खाना बनाने के दौरान फूलकुमारी देवी (35) झूलस गयी. परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भरती कराया है. परिजन कल्याणी देवी ने बताया कि बुधवार को फूलकुमारी खाना बना रही थी. इसी दौरान उसकी साड़ी में चूल्हे की लौ से आग लग गयी. इससे वह झूलस गयी. अस्पताल में ऑन ड्यूटी चिकित्सक सीएल वैद्य ने महिला का इलाज किया. वह 30 प्रतिशत तक झुलस गयी है.
सदर अस्पताल में इलाज शुरू सदर प्रखंड के कसबा गांव का मामला
गोड्डा : सदर प्रखंड क्षेत्र के कसबा गांव में खाना बनाने के दौरान फूलकुमारी देवी (35) झूलस गयी. परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भरती कराया है. परिजन कल्याणी देवी ने बताया कि बुधवार को फूलकुमारी खाना बना रही थी. इसी दौरान उसकी साड़ी में चूल्हे की लौ से आग लग गयी. इससे वह झूलस […]

सदर अस्पताल में अब तक नहीं बना बर्न वार्ड :
सौ शय्या वाले सदर अस्पताल भवन में अब तक बर्न वार्ड नहीं बन पाया है. इस कारण से झुलसे पुरुष व महिला रोगी को अन्य रोगी के साथ महिला व पुरुष वार्ड में चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी जाती है. इससे अन्य रोगियों में संक्रमण का खतरा बना रहता है. सदर अस्पताल प्रबंधन समिति सदस्य मोनालिसा कुमारी ने सीएस व डीएस से बर्न वार्ड की व्यवस्था जल्द चालू कराये जाने की मांग की है.