चौकरीदारों ने किया प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन

सात माह के बकाया वेतन की मांग बोआरीजोर : सात माह के बकाया वेतन की मांग को लेकर बुधवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष चौकीदारों ने प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व चौकीदार संघ के सचिव सुरेश प्रसाद तूरी ने किया. उन्होंने बताया कि वेतन बकाया रहने से चौकीदारों के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी […]

सात माह के बकाया वेतन की मांग

बोआरीजोर : सात माह के बकाया वेतन की मांग को लेकर बुधवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष चौकीदारों ने प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व चौकीदार संघ के सचिव सुरेश प्रसाद तूरी ने किया. उन्होंने बताया कि वेतन बकाया रहने से चौकीदारों के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. एक दो माह की बात नहीं है. सात माह से वेतन नहीं मिला है.

इससे बच्चों के पठन-पाठन में भी प्रभावित हो रहे हैं. सचिव ने कहा कि आज एक दिवसीय प्रदर्शन कर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराने का काम किया गया है. एक सप्ताह के अंदर बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो चौकीदार चरणबद्ध आंदोलन करेंगे. इस मौके पर श्रीलाल, सुशील मिर्धा, लाल सोरेन, रसुलाल हांसदा आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >