फंदे से लटक कर विवाहिता ने दी जान

घटना पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव की जांच करने पहुंचे एसडीपीओ व पोड़ैयाहाट पुलिस विवाहिता के पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज गोड्डा : पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में विवाहिता चंपा देवी (28) ने फंदे से झुल कर आत्महत्या कर ली है. विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला . विवाहिता […]

घटना पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव की

जांच करने पहुंचे एसडीपीओ व पोड़ैयाहाट पुलिस
विवाहिता के पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज
गोड्डा : पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में विवाहिता चंपा देवी (28) ने फंदे से झुल कर आत्महत्या कर ली है. विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला . विवाहिता संजय मंडल की पत्नी बतायी जा रही है. विवाहिता को दो बच्चे है. रविवार सुबह घर से बरामद किया गया. पति संजय मंडल गांव में ही किराना दुकान चलाते है. जानकारी होने पर एसडीपीओ अभिषेक कुमार सहित पोड़ैयाहाट थान प्रभारी संजय कुमार सिंह, एएसआइ सुधीर कुमार सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे. शव को घर के ही कमरे में पंखे से लटका पाया. विवाहिता के मायके में भी घटना की सूचना दी गयी. विवाहिता के मां व पिता भी बसंतपुर गांव गये.
मायके मुफस्सिल थाना क्षेत्र का अमलो फसिया गांव है. पिता के बयान पर ही पोड़ैयाहाट थाना के पुलिस ने फिलहाल यूडी केस दर्ज किया है. फिर भी मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पिता ने किसी पर भी हत्या की शंका जाहिर नहीं की गयी है. पुलिस द्वारा शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >