हाइवा की चपेट में आने से दो की मौत

बोआरीजोर के बंसभिट्ठा के पास हुई घटना मृतक नगर थाना क्षेत्र के पथरा गांव निवासी शादी समारोह में शािमल होने जा रहा था राजमहल बोआरीजोर : बोआरीजोर थाना क्षेत्र के बंसभिट्ठा गांव के पास शुक्रवार शाम हाइवा की चपेट में आने से दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी. मृतक का नाम सुमन […]

बोआरीजोर के बंसभिट्ठा के पास हुई घटना

मृतक नगर थाना क्षेत्र के पथरा गांव निवासी
शादी समारोह में शािमल होने जा रहा था राजमहल
बोआरीजोर : बोआरीजोर थाना क्षेत्र के बंसभिट्ठा गांव के पास शुक्रवार शाम हाइवा की चपेट में आने से दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी. मृतक का नाम सुमन कुमार महतो(25) व शुभम कुमार महतो (28) है. दोनों नगर थाना क्षेत्र के पथरा गांव निवासी थे. दोनों बाइक से शादी समारोह में शामिल होने राजमहल जा रहे थे.
इसी दौरान बंसभिट्ठा के पास हाइवा ने धक्का मार दिया. दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी. सूचना पर बोआरीजोर थाना प्रभारी पवन कुमार झा पहुंचे और शव को जब्त किया. इसके बाद शव को बोआरीजोर अस्पताल भेज दिया. शवाें को पोस्टमार्टम कराने के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया. थाना प्रभारी श्री झा ने बताया कि हाइवा को पुलिस ने जब्त कर लिया है. चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >