गिट्टी लदा ट्रक पलटा, शॉर्ट सर्किट से आग में इंजन राख

मानिक बथान गांव के पास सोमवार देर रात की है घटना दमकल कर्मियों ने पहुंच कर आग पर पाया काबू हादसे के बाद चालक व खलासी फरार, छानबीन शुरू गोड्डा : सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के मानिक बथान गांव के पास गिट्टी लदा ट्रक पलट गया. ट्रक (जेएच 04 सी 7236) अनियंत्रित होकर पुल के नीचे […]

मानिक बथान गांव के पास सोमवार देर रात की है घटना

दमकल कर्मियों ने पहुंच कर आग पर पाया काबू
हादसे के बाद चालक व खलासी फरार, छानबीन शुरू
गोड्डा : सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के मानिक बथान गांव के पास गिट्टी लदा ट्रक पलट गया. ट्रक (जेएच 04 सी 7236) अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरने के साथ ही आग लग गयी. इससे ट्रक का इंजन पूरी तरह जल कर राख हो गया है. घटना सोमवार रात डेढ़ बजे की बतायी जा रही है. पुलिस की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी ने पहुंच कर आग पर काबू पा लिया है. बैट्री के शार्ट सर्किट से आग लगने की बात बतायी जा रही है. हादसे में चालक व खलासी बच गये हैं. हादसे के बाद सभी फरार हो गये. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >