महगामा में करंट से दो की मौत

हादसा . बेलडीहा व हरिणचरा गांव के बहियार में हुई घटना रविवार सुबह बहियार में शौच करने के बाद युवक आया तार की चपेट में घटनास्थल पर हुई मौत, परिवार में मातम घर के कमाऊ सदस्य की मौत के बाद परिवार पर टूटा दु:ख का पहाड़ हनवारा/ महगामा : महगामा में बिजली करंट से दो […]

हादसा . बेलडीहा व हरिणचरा गांव के बहियार में हुई घटना

रविवार सुबह बहियार में शौच करने के बाद युवक आया तार की चपेट में
घटनास्थल पर हुई मौत, परिवार में मातम
घर के कमाऊ सदस्य की मौत के बाद परिवार पर टूटा दु:ख का पहाड़
हनवारा/ महगामा : महगामा में बिजली करंट से दो युवक की मौत हो गयी. पहली घटना में शाहपुर बेलडीहा गांव के युवक बैजू यादव (35) की मौत हो गयी है. घटना रविवार की सुबह की बतायी जाती है. वह स्व पोलो यादव का पुत्र बताया जा रहा है. बैजू शौच करने बहियार निकला था. इसी बीच मोटर से निकले तार की चपेट में आ गया. युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि बैजू यादव खेती-बारी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था.
उसकी मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट की मार पड़ गयी है. पत्नी मेसो देवी का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है. युवक को दो बेटा व दो बेटी है. घर के कमाऊ सदस्य की मौत के बाद परिवार पर दु:ख का पहाड़ टूट गया है. घटना की जानकारी मिलते ही उसके घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी.
परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन बना हुआ था. सूचना पाकर महगामा थाना प्रभारी रेणु कुमारी गुप्ता ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दी. खबर लिखे जाने तक पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं मिल पाया है. परिजनों ने अंचल प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.दूसरी घटना हरिणचरा गांव के बहियार मे रविवार दोपहर हुई है. खेत पटवन के दौरान बिजली तार के संपर्क में आ जाने से 30 वर्षीय युवक पिंटू कुंवर की मौत हो गयी.
करंट से झुलसने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में परिजन युवक को महगामा रेफरल अस्पताल जाये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक ने बताया कि उसकी मौत पूर्व में ही हो चुकी थी. पटवन करने के दौरान वह नंगे बिजली तार के संपर्क में आ गया. हालांकि मामले की जानकारी थाना को नहीं दी गयी है. परिजनों ने शव को उठाकर गांव लाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >