असनबनी चौक पर कचरे में लगायी गयी थी आग
पैर फिसलने के बाद बालक का दाहिना हाथ झुलसा
गोड्डा : शहर के असनबनी चौक के पास बालक मो गुलफराज अंसारी का हाथ आग में झुलस गया है. वह बिहार के बुढ़वातरी गांव निवासी बदरूद्दीन अंसारी का वह पुत्र है. ईद के मौके पर नाना मजबूल अंसारी के घर आया था.परिजनों ने बताया कि सुबह आठ बजे चौक स्थित एक स्थान पर कचरा में आग लगायी गयी थी. बगल के सड़क से गुजरने के दौरान उसका पैर फिसल गया. आग में गिरने के बाद उसका दाहिना हाथ झुलस गया. इलाज के लिए सदर अस्पताल के शिशु वार्ड में भरती कराया गया है. चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है.
