डायरिया की चपेट में माल टोला के बुजुर्ग

गोड्डा : सदर प्रखंड के माल टोला में डायरिया का कहर जारी है. माला टोला के 65 बर्षीय मो इदरिश डायरिया की चपेट में आ गये हैं. दो दिने से उनके पेट में गड़बड़ी की शिकायत हो रही थी. स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. चिकित्सकों की देखरेख […]

गोड्डा : सदर प्रखंड के माल टोला में डायरिया का कहर जारी है. माला टोला के 65 बर्षीय मो इदरिश डायरिया की चपेट में आ गये हैं. दो दिने से उनके पेट में गड़बड़ी की शिकायत हो रही थी. स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. चिकित्सकों की देखरेख में बुर्जग का इलाज शुरू कर दिया गया है. उन्हें स्लाइन व दवा दी जा रही है. बता दें कि बरसात के दिनो में डायरिया का प्रकोप अधिक बढ़ जाता है. इसलिए चिकित्सकों द्वारा खान-पान में ध्यान रखने व पानी को उबाल कर पीने की अपील लोगों से की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >