चूड़ा व्यवसायी के घर लाखों की चोरी, मामला दर्ज

पथरगामा : पथरगामा के चूड़ा व्यवसायी के घर से अज्ञात चोरों ने लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है. घटना शनिवार की रात की बतायी जा रही है. चूड़ा मील से सटे घर चोरों ने जेवरात समेत लैपटाॅप व नकदी 25 हजार रुपये की सेंधमारी की है. इसको लेकर चूड़ा मालिक जर्नादन भगत […]

पथरगामा : पथरगामा के चूड़ा व्यवसायी के घर से अज्ञात चोरों ने लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है. घटना शनिवार की रात की बतायी जा रही है. चूड़ा मील से सटे घर चोरों ने जेवरात समेत लैपटाॅप व नकदी 25 हजार रुपये की सेंधमारी की है. इसको लेकर चूड़ा मालिक जर्नादन भगत ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले को लेकर बताया जाता है कि एक लाख 70 हजार की चोरी की गयी है. चोरों ने घर में रखे गोदरेज से सामानों को उड़ा लिया. इधर जानकारी होने पर पथरगामा थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की तहकीकात की. बताया कि इसकी छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >