विधायक ने पिरोजपुर में संस्कार मंडप का किया शिलान्यास

मेहरमा : रविवार को मेहरमा के पिरोजपुर गांव में विधायक अशोक भगत ने विधायक फंड के 14 लाख की राशि से संस्कार मंडप का शिलान्यास किया. विधायक श्री भगत ने बताया कि पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में पूजा के दौरान भव्य मेला का आयोजन किया जाता है. संस्कार मंडप का निर्माण होने से श्रद्धालुओं को सुविधा […]

मेहरमा : रविवार को मेहरमा के पिरोजपुर गांव में विधायक अशोक भगत ने विधायक फंड के 14 लाख की राशि से संस्कार मंडप का शिलान्यास किया. विधायक श्री भगत ने बताया कि पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में पूजा के दौरान भव्य मेला का आयोजन किया जाता है. संस्कार मंडप का निर्माण होने से श्रद्धालुओं को सुविधा होगी. विधायक श्री भगत ने कहा कि महगामा विस क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी. किसान व गरीब के हित में काम किया जायेगा. विकास के नाम पर लोगों की अपेक्षा पर खरा उतरेंगे. इस दौरान विजय शर्मा, शीतल सिन्हा, श्याम सुंदर साह, शैलेंद्र सुमन, विजय चौबे, अंकित भगत व अभिकर्ता मनोज कुमार मुन्ना आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >