तीन जून को बैठक के बाद लगेगी मुहर
गोड्डा : जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गयी है.जिले के विभिन्न प्रखंडो के पंचायतों में वार्ड सदस्य के रिक्त पदों को भरने के लिये उपचुनाव किया जाना है. इसको लेकर जिला पंचायती शाखा ने तैयारी शुरू कर दी गयी है. चुनाव की संभावित तिथि सितंबर-अक्तूबर में निर्धारित है. इसको लेकर तीन जून को राज्य निर्वाचन आयोग में बैठक के बाद ही तिथि पर मुहर लगेगी.
गोड्डा जिला में कुल 41 पदों पर चुनाव किया जाना है. सभी पद ग्राम पंचायत सदस्य के लिये हैं. अकेले गोड्डा प्रखंड के गायछांद, रूपियामा, नेपुरा आदि पंचायतों में 27 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त हैं. इसके अलावा पथरगामा प्रखंड में छह, ठाकुरगंगटी में दो व बोआरीजोर प्रखंड में छह ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव किया
जाना है.
