मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश मोदी पहुंचे गोड्डा, कहा
21 हजार प्लांटेशन का भी लक्ष्य
गोड्डा : मारवाड़ी युवा मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश मोदी बुधवार को गोड्डा पहुंचे, यहां स्थानीय अग्रसेन भवन में संताल परगना में मारवाड़ी युवा मंच को मजबूत करने को लेकर पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया. इसमें श्री मोदी ने कहा कि गोड्डा सहित साहिबगंज, राजमहल, पाकुड़, बड़हरवा तथा दुमका में छह मंडलों का विस्तार किया गया. गोड्डा में महिला तथा युवा दो शाखा स्थापित की जायेगी.
मंच अभी संवाद उत्सव कार्यक्रम के तहत संगठन विस्तार, संगठन के प्रति नयी पीढ़ी का लगाव, भगौलिक स्थिति को देखते हुए संगठन की पृष्ठ भूमि पर विचार किया जायेगा.
श्री मोदी ने आगे कहा कि देवघर में श्रावणी मेला के दौरान मंच द्वारा कैंप लगायेगा. मंच द्वारा गोड्डा में लोगों के सेवार्थ कई योजनाएं चलाने का भी निर्णय लिया गया है. इसमें कैंसर डिडेक्शन के लिए मोबाइल वाहन के तहत एक्स-रे, सीवीसी, बॉयो कैमिस्ट्री, सेलकाउंटेनर, ब्लड कैंसर, माउथ कैंसर व मेमोग्राफी की व्यवस्था है. उन्होंने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच सदस्यों के साथ बसंतराय प्रखंड के बोदरा गांव में फ्लोराइड से होने वाली हानि को लेकर लोगों का स्वास्थ्य जांच करायेगा. मंच की ओर से 21 हजार पौधे राज्य भर में लगाने का भी निर्णय लिया गया है.
मंच इस वर्ष झारखंड राज्य में दिव्यांगों के लिए नि:शुल्क कृत्रिक अंग व क्लेपर्स प्रत्यारोपित का काम कर रहा है. अब तक पांच हजार लोगों को इसका लाभ मिला है. एक हजार ब्लड यूनिट संग्रह किये जाने का लक्ष्य है. कन्या भ्रूण संरक्षण के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत पर्वतारोही पद्मश्री प्रेमलता अग्रवाल को अभियान का ब्रांड एंबेसेडर बनाया गया है. इस अवसर पर दस सदस्यीय दल में आनंद अग्रवाल, बांके बिहारी शर्मा, संजय शर्मा, प्रीतम गाड़िया, दीपक अग्रवाल, विनय बसईवाला, राजेश जैन, संजय भादोरिया, पीयूष मुसद्दी, प्रकाश शर्मा,राहुल केडिया, अभिषेक जलान व प्रेम बजाज आदि थे.
