राजद प्रत्याशी ने झूठा मुकदमा बता कर डीसी को दिया आवेदन

गोड्डा : राजद प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से मामला दर्ज कर आरोपी बनाये जाने को लेकर महागंठबंधन में काफी रोष व्याप्त है. मंगलवार की शाम महागंठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को ज्ञापन सौंपा है. इसमें जेवीएम जिलाध्यक्ष धनंजय यादव, दिलीप साह, पंकज यादव, सुभाष यादव, अकबर अली, राजेश दास, […]

गोड्डा : राजद प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से मामला दर्ज कर आरोपी बनाये जाने को लेकर महागंठबंधन में काफी रोष व्याप्त है. मंगलवार की शाम महागंठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को ज्ञापन सौंपा है. इसमें जेवीएम जिलाध्यक्ष धनंजय यादव, दिलीप साह, पंकज यादव, सुभाष यादव, अकबर अली, राजेश दास, दीपक मंडल, मुस्तफा अंसारी सहित दर्जन भर नेताओं ने कहा है कि संजय यादव पर जो मनगढ़ंत और झूठा मुकदमा दायर किया गया है

यह लोकतंत्र के लिए सबसे बुरा है. जिस तरह से सरकार के सह पर भाजपा के नेताओं ने चुनाव के दौरान उपद्रव मचाने का काम किया , बावजूद जिला प्रशासन मूकदर्शक होकर देखता रहा. ज्ञापन में कहा है कि महागंठबंधन के प्रत्याशी पर मामला दर्ज करने के बाद पुलिस गिरफ्तार करने की फिराक में है, जो सरासर गलत है. अगर मामले की अविलंब जांच कर मुकदमा वापस नहीं लिया तो महागंठबंधन के सभी घटक दल के नेताओं के साथ मिल कर सड़क पर उतरेंगे और इसकी सारी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी. कहा कि लोकतंत्र में कानून सबके लिए बराबर है चाहे सरकार के आदमी हो या आम जनता. आवेदन की प्रति पुलिस महानिदेशक, राज्य निर्वाचन आयोग, एसपी तथा एसडीओ को भी सौंपा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >