जैसे-जैसे समय बढ़ता गया मतदाताओं की संख्या कम होती गयी.
गोड्डा : भीषण गरमी को लेकर दोपहर मेें मतदान करने में वोटरों ने कम उत्साह दिखाया. दोपहर बाद छिटपुट तरीके से बूथों पर मतदान होता रहा. सुबह सात बजे से मतदान केंद्रों वा वोट डालने के लिए मतदाताओं की भीड़ लगी रही. इसके बाद जैसे-जैसे समय बढ़ता गया मतदाताओं की संख्या कम होती गयी. 11 बजे के बाद ही वोटर बूथों पर कम देखे गये. वहीं कई कार्यकर्ता ने महिलाओं को बूथों पर जाकर वोट देने के लिये प्रेरित किया.
