मतदाताओं के लिए खुले रहे उपस्वास्थ्य केंद्र

गोड्डा : सिविल सर्जन डॉ प्रवीण राम के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव के दिन उपस्वास्थ्य केंद्र खुला रहा. मतदान अवधि तक उपस्वास्थ्य केद्रों में एएनएम मतदाताओं को सेवाएं देने के लिये तत्पर रहीं. ककना बूथ संख्या 193 के पास उपस्वास्थ्य केंद्र में दो रेगुलर एएनएम इंदु कुमारी व मनोरमा कुमारी ने मतदाताओं को […]

गोड्डा : सिविल सर्जन डॉ प्रवीण राम के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव के दिन उपस्वास्थ्य केंद्र खुला रहा. मतदान अवधि तक उपस्वास्थ्य केद्रों में एएनएम मतदाताओं को सेवाएं देने के लिये तत्पर रहीं. ककना बूथ संख्या 193 के पास उपस्वास्थ्य केंद्र में दो रेगुलर एएनएम इंदु कुमारी व मनोरमा कुमारी ने मतदाताओं को आवश्यक सुविधा मुहैया करायी. बताया कि 13 मतदाताओं को दवा व दो मतदाताओं को ओआरएस दिया गया. इधर, बूथ संख्या 193 में तकरीबन एक बजे कुल 1057 मतदाता में से 390 मत पड़े थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >