सुंदरपहाड़ी से सटे मतदान केंद्रों पर रहेंगे सेंट्रल आर्म्स फोर्स तथा जगुआर के जवान

गोड्डा : गोड्डा विधानसभा उपचुनाव को लेकर सुंदरपहाड़ी प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के पास के दर्जनों बूथों पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन गंभीर है. एसपी संजीव कुमार ने बताया कि सुंदरपहाडी प्रखंड से सटे गोड्डा पूर्वी के तेलोलिया, परसपानी, गायछंद, चीनाढाव आदि मतदान केंद्राें पर सेंट्रल आर्म्स फोर्स व जगुआर के जवान तैनात किये […]

गोड्डा : गोड्डा विधानसभा उपचुनाव को लेकर सुंदरपहाड़ी प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के पास के दर्जनों बूथों पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन गंभीर है. एसपी संजीव कुमार ने बताया कि सुंदरपहाडी प्रखंड से सटे गोड्डा पूर्वी के तेलोलिया, परसपानी, गायछंद, चीनाढाव आदि मतदान केंद्राें पर सेंट्रल आर्म्स फोर्स व जगुआर के जवान तैनात किये जायेंगे.

चुनाव में लगायी गयी 11 कंपनियां : गोड्डा उपचुनाव में जगुआर के चार बटालियन, एसएसबी के तीन बटालियन, सीआरपीएफ के तीन, जैप के तीन, आइआरआरबी के 375 फोर्स , देवघर जेप- 5 से 100 , पदमा हजारी बाग से 1100 से फोर्स तथा जिला पुलिस बल तथा पास के जिले से करीब 2000 पुलिस बल लगाये गये हैं. इधर, एसपी संजीव कुमारने कहा कि गोड्डा में निर्भीक होकर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. सुरक्षा की व्यवस्था कर ली गयी है. जवानों की कमी नहीं है. गड़बड़ी करने वाले किसी भी स्थिति में नहीं बचेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >