चार जोनल व तीन सुपर जोनल दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

गोड्डा : गोड्डा उपचुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिये जिला प्रशासन ने सारी तैयारी पूरी कर ली है. बूथों की सही ढंग से निगरानी करने के लिये तीन सुपर जोनल दंडाधिकारी व चार जोनल दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है. इसमें जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बसंतराय प्रखंड के […]

गोड्डा : गोड्डा उपचुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिये जिला प्रशासन ने सारी तैयारी पूरी कर ली है. बूथों की सही ढंग से निगरानी करने के लिये तीन सुपर जोनल दंडाधिकारी व चार जोनल दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है. इसमें जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बसंतराय प्रखंड के लिये बनाया गया है. पथरगामा के लिये सुपर जोनल मजिस्ट्रेट महगामा एसडीओ संजय कुमार,

गोड्डा में सुपर जोनल मजिस्ट्रेट का भार कार्यपालक पदाधिकारी राहुल जी आनंद जी को दिया गया है. इस टीम में वरीय पुलिस अधिकारियों को एसडीपीओ, डीएसपी हेडक्वार्टर व इंस्पेक्टर को शामिल किया गया है. वहीं जोनल मजिस्ट्रेट की टीम का भी गठन किया गया है. गोड्डा प्रखंड के लिये जोनल मजिस्ट्रेट का भार सदर बीडीओ कंचन कुमारी भुदौलिया, ग्रामीण के लिये सीओ दीवाकर प्रसाद को दिया गया है. पथरगामा में सीओ विजय कुमार व बसंतराय में बीडीओ राम बालक कुमार को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है.

48 सेक्टर दंडाधिकारी करेंगे बूथों की निगरानी: गोड्डा उपचुनाव में कलस्टर स्तर पर बूथों की निगरानी के लिये सेक्टर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इसमें कुल 48 सेक्टर दंडाधिकारियों को लगाया गया है. ये सभी कलस्टर स्तर पर बूथों की निगरानी करेंगे. इसकी सूचना जिला मुख्यालय को भी देगें. साथ ही किसी प्रकार की शिकायत होने पर अविलंब निबटारा करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >