पांडुबथान स्थिति शराब दुकान में नगर पुलिस ने की छापेमारी
पोड़ैयाहाट विस क्षेत्र शराब दुकान होने पर लोगों ने जताया विरोध
देर शाम तक पकड़ाये लोगों से पूछताछ कर रही थी पुलिस
गोड्डा : गोड्डा विधान सभा उपचुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. चुनाव के दिन ड्राइ डे व निषेधाज्ञा लागू होने के कारण पुलिस ने रविवार को नगर थाना की पुलिस ने गोड्डा काॅलेज से सटे पांडु बथान गांव के पास शराब की दुकान में छापेमारी की. दुकान में बैठ कर शराब पीने के दौरान पुलिस ने नौ लोगों को पकड़ कर थाना ले आयी है.
इस मामले के बाद स्थानीय लोगों ने थाना में आकर विरोध भी किया. लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर शराब दुकान है. वह पोड़ैयाहाट विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. पुलिस की गतिविधि एवं कारवाई पर प्रश्न चिंह खड़ा किया. इधर दारोगा बी के गुप्ता ने बताया कि पुलिस द्वारा शराब दुकान को बंद कराया गया. दुकान के सामने शराब पीनेवाले नौ लोगों को पूछताछ के लिये थाना लाया गया है.
गरमी में बढ़ी सियासी सरगरमी : गोड्डा विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिले की सियासी सरगरमी बढ़ गयी है. रविवार को दिन का तापमान करीब 44 डिग्री रिकार्ड किया गया. हालांकि उमस भरी गरमी के कारण लोग दिन भर घरों में दुबके रहे. शहरी क्षेत्र की सड़कों पर दोपहर वीरानगी छायी रही. मगर गांवों में चुनाव को लेकर ज्यादा ही हलचल देखी जा रही है. शाम के वक्त मौसम में नरमी आते ही लोग चौपाल पर चुनावी चर्चा में जुट जाते हैं.
