गोड्डा सीट पर होगी भाजपा की जीत

मंत्री नीरा यादव, राज पलिवार ने संयुक्त प्रेस वार्ता में किया दावा गोड्डा : गोड्डा विधानसभा उप चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन शनिवार क मंत्री नीरा यादव, मंत्री राज पलिवार, राजमहल विधायक अनंत ओझा, पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने संयुक्त रूप से पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया. इस दौरान मंत्री नीरा यादव ने […]

मंत्री नीरा यादव, राज पलिवार ने संयुक्त प्रेस वार्ता में किया दावा

गोड्डा : गोड्डा विधानसभा उप चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन शनिवार क मंत्री नीरा यादव, मंत्री राज पलिवार, राजमहल विधायक अनंत ओझा, पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने संयुक्त रूप से पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया. इस दौरान मंत्री नीरा यादव ने दावा किया कि गोड्डा की जनता विकास के पक्षधर हैं. विकास को आगे बाढ़ाने के लिये तैयार हैं. गोड्डा के लोग आतंक व भय से मुक्ति चाहते हैं. इस कारण भाजपा के साथ हैं.
महागंठबंधन केवल चुनाव के लिये है. ऐसे गंठबंधन की वजूद कुछ ही महीने में समाप्त हो जायेगी. गोड्डा के लोगों ने डेढ़ वर्ष पहले सरकार को जनादेश दिया है अब गोड्डा के विकास के लिये गोड्डा को गड्ढा नहीं गोल्ड बनाने के लिये भाजपा को जीत दिलायें.
बंद रहा विफल, जनता ने स्थानीय नीति स्वीकारा : मंत्री नीरा यादव ने कहा कि झामुमो के बंद को राज्य के लोगों ने नकार दिया है. बंद असफल रहा. जनता ने स्थानीय नीति को स्वीकार कर लिया है. एक सवाल के जवाव में कहा कि सरकार ने कहीं से भी लोगों को बंदी के लिये डराने का काम नहीं किया है.
पत्रकार की हत्या की निंदा : राजपालिवार ने पत्रकार हत्या मामले पर कहा कि मुख्यमंत्री अपराधियों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे. पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करने के लिये मुख्यमंत्री से बात करेंगे. इस दौरान जिलाध्यक्ष राजीव मेहता, मुनचुन झा, पवन झा, चक्रधर यादव, नम्रता भारती, गायत्री देवी आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >