बरारी गांव के लोग पगडंडियों पर चलने को विवश

मेहरमा : आज के इस आधुनिक समय में भी प्रखंड के शंकरपुर पंचायत के बरारी गांव जाने के लिए पक्की सड़क नहीं है. वर्षों से लोग पगडंडियों पर ही चलने को विवश हैं. ग्रामीणों ने बताया कि शंकरपुर से बरारी जाने के लिए करीब चार किमी कच्चा रास्ता है. पक्की सड़क बनाने की दिशा में […]

मेहरमा : आज के इस आधुनिक समय में भी प्रखंड के शंकरपुर पंचायत के बरारी गांव जाने के लिए पक्की सड़क नहीं है. वर्षों से लोग पगडंडियों पर ही चलने को विवश हैं. ग्रामीणों ने बताया कि शंकरपुर से बरारी जाने के लिए करीब चार किमी कच्चा रास्ता है. पक्की सड़क बनाने की दिशा में आज किसी ने पहल नहीं की. ग्रामीणों में मो उसमान, दिलीप यादव, संजय यादव, रघुवीर पासवान, प्रदीप कुमार, मनोज पासवान, पुनीत कुमार आदि ने वरीय पदाधिकारी से सड़क निर्माण कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >