???::????? ?????????? ?????? ?? ???????? ???? ?? ???? ?????? ?? ???? ?? ?? ???? ????????

ओके::स्टेट इंस्पायर्ड अवार्ड से सम्मानित जिले के पांच बच्चों को डीसी ने भी किया सम्मानित-छह दिसंबर को दिल्ली में आयोजित प्रदर्शनी के लिये शुभकामनायें दी – रांची में आयोजित राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जिले का नाम रोशन किया संवाददाता, गोड्डा डीसी हर्ष मंगला ने शनिवार को जिले के पांच छात्र व छात्राओं को सम्मानित किया. […]

ओके::स्टेट इंस्पायर्ड अवार्ड से सम्मानित जिले के पांच बच्चों को डीसी ने भी किया सम्मानित-छह दिसंबर को दिल्ली में आयोजित प्रदर्शनी के लिये शुभकामनायें दी – रांची में आयोजित राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जिले का नाम रोशन किया संवाददाता, गोड्डा डीसी हर्ष मंगला ने शनिवार को जिले के पांच छात्र व छात्राओं को सम्मानित किया. इन सभी छात्रों ने रांची में राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जिले का नाम रोशन किया है. स्टेट इंस्पायर्ड अवार्ड से सम्मानित पांच बच्चों ने अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से बड़ी-बड़ी कल्पनाओं तथा योजनाओं को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत किया था. डीसी ने ऐसे सभी बच्चों को छह दिसंबर को दिल्ली में होने वाले राष्ट्र स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल होने व बेहतर करने की शुभकामनाएं दी. क्या है प्रर्दशनी में सुंडमारा उच्च विद्यालय के छात्र मिहिर कुमार द्वारा भू-ताप द्वारा विद्युत तैयार करने का मॉडल प्रस्तुत किया गया था. जिसे डीसी ने सर्वाधिक सराहा. वहीं कन्या उच्च विद्यालय की चांदनी कुमारी द्वारा कृषि के साथ एसएमएस को भी अच्छा रिस्पांस मिला. चांदनी के अनुसार एसएमएस के जरिये किसी भी मोटर को सेंसर के माध्यम से चालू या बंद किया जा सकता है. वहीं गोड्डा इंटरस्तरीय सुंदरपहाड़ी की छात्रा लक्ष्मी कुमारी ने भूकंप निरोधकता पर अपना प्राजेक्ट तैयार किया है. प्लस टू गोड्डा के ओम कुमार ने तथा कस्तूरबा पोड़ैयाहाट की छात्रा लुखी मरांडी ने भी अपना प्रोजेक्ट तैयार कर सफलता पायी. ……………………………………………………………………

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >