???:: ??????? ? ??????? ????????? ?? ????? ???

ओके:: ईमानदार व शिक्षित प्रत्याशी को देंगे वोट फ्लैग-मेहरमा प्रखंड के सोरीचकला पंचायत के महिलाओं ने कहातसवीर- 35 से लेकर 40 तक वोटर, 41 में लोगों का झुंड प्रतिनिधि, मेहरमापंचायत चुनाव को लेकर महिला वोटरों में भी खासा उत्साह है. महिलाएं अभी से चुनाव में वोट डालने को लेकर खुश हो रही हैं. इसी कड़ी […]

ओके:: ईमानदार व शिक्षित प्रत्याशी को देंगे वोट फ्लैग-मेहरमा प्रखंड के सोरीचकला पंचायत के महिलाओं ने कहातसवीर- 35 से लेकर 40 तक वोटर, 41 में लोगों का झुंड प्रतिनिधि, मेहरमापंचायत चुनाव को लेकर महिला वोटरों में भी खासा उत्साह है. महिलाएं अभी से चुनाव में वोट डालने को लेकर खुश हो रही हैं. इसी कड़ी में मेहरमा पंचायत व सौरीचकला पंचायत की महिलाओं में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है. इस बार महिलाएं सिर्फ विकास के मुद्दे पर वोट करेंगी. पंचायत की महिलाओं ने प्रत्याशी चुनने के लिये कमर कस ली है. महिलाओं का कहना है कि एेसे उम्मीदवार का चयन करेंगे जो महिला विकास का काम करेंगे. शिक्षित व ईमानदार प्रत्याशी को वोट देंगे. कुछ महिलाओं ने अपनी प्रतिक्रिया प्रभात खबर से साझा की है. अब तक पंचायत का समुचित विकास नहीं हुआ है. यहां तक कि पंचायत के लोगों को आवास व कार्ड का भी लाभ नहीं मिला है. इस बार किसी की भी नहीं सुनेंगे. अच्छे लोगों को वोट देंगे.-मरांगमय मुर्मू , ग्रामीण …………………………… इस बार शिक्षित व ईमानदार प्रत्याशी को वोट देंगे. ताकि पंचायत का समुचित विकास हो सके. – लाखो देवी , ग्रामीण ……………………………………सोरीचकला पंचायत की वोटरों ने जिस उमंग से 2010 के चुनाव में वोट डाला था. इस बार दुगनाे जोश में वोट करेंगे. मगर इस बार विकास की बात करने वाले प्रत्याशी का चयन करेंगे. -संझली मुर्मू , ग्रामीण……………………………… इंदिरा आवास हो चाहे वृद्धावस्था पेंशन अब तक पंचायत के कई लोग लाभ से वंचित हैं. इस बार चुनाव में बेहतर प्रत्याशी का चयन करेंगे. -गीता देवी, ग्रामीण …………………………… वोट का मतलब होता है अपने विकास की बात करना. इसलिए पंचायत चुनाव में इस बार बढ़-चढ़ कर अपनी भूमिका निभायेंगे. – तालामय टूडू , ग्रामीण ………………………………………………पंचायत का हालात बदलने का समय आ गया है. इस बार विकास व महिला सशक्तिकरण की बात करने वाले प्रत्याशी को अपना वोट देंगे. -जितनी देवी, ग्रामीण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >