???::??? ??????? ??? ???? ?????? ???

ओके::सदर अस्पताल में दिखा व्यापक असरतस्वीर: 01 सदर अस्पताल का बंद पड़ा ओपीडीगोड्डा नगर. झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर गोड्डा में चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा ठप कर दी. शनिवार को जिला शाखा इकाई की ओर से गोड्डा सदर अस्पताल के ओपीडी भवन में तालाबंदी कर सरकार के उस निर्णय का विरोध किया […]

ओके::सदर अस्पताल में दिखा व्यापक असरतस्वीर: 01 सदर अस्पताल का बंद पड़ा ओपीडीगोड्डा नगर. झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर गोड्डा में चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा ठप कर दी. शनिवार को जिला शाखा इकाई की ओर से गोड्डा सदर अस्पताल के ओपीडी भवन में तालाबंदी कर सरकार के उस निर्णय का विरोध किया गया जिसमें चिकित्सकों के अवकाश की स्वीकृति देने का अधिकार मुखिया, प्रमुख एवं जिला परिषद अध्यक्ष को दिया गया है. चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार कर पूरी तरह से अपने को चिकित्सा व्यवस्था से अलग किया. कार्य बहिष्कार का नेतृत्व जिला शाखा के सचिव डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल के नेतृत्व में किया गया. डॉ टेकरीवाल ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत झारखंड राज्य स्वास्थ्य संघ जिला इकाई द्वारा झारखंड मंत्रीमंडल द्वारा लिये गये निर्णय जिसमें चिकित्सकों के अवकाश की स्वीकृति का अधिकार पंचायती राज व्यवस्था के जनप्रतिनिधियों को सौंपे जाने का विरोध किया गया है. ओपीडी सेवा को ठप कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >