???::10 ??? ?? ???? ?? ??? ?????????? ????????, ???? ???

ओके::10 माह से फरार चल रहा हत्यारोपित गिरफ्तार, भेजा जेल महगामा. महगामा थाना क्षेत्र के दुर्गापूर गांव से हत्यारोपित को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपित का नाम सुशील सोरेन बताया जाता है. गुप्त सूचना के आधार पर महगामा थाना की पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. […]

ओके::10 माह से फरार चल रहा हत्यारोपित गिरफ्तार, भेजा जेल महगामा. महगामा थाना क्षेत्र के दुर्गापूर गांव से हत्यारोपित को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपित का नाम सुशील सोरेन बताया जाता है. गुप्त सूचना के आधार पर महगामा थाना की पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. महगामा थाना कांड संख्या 41/15 के कांड का आरोपित बताया जाता है. इस मामले में कुल चार हत्यारोपित थे. आदिवासी युवक की हत्या कर कुएं में शव को फेंक देने का आरोप है. इसको लेकर थाना में उक्त कांड संख्या के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. महगामा पुलिस ने पूर्व के तीन आरोपितों को जेल भेज दिया था. वहीं सुशील अब तक फरार चल रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >