ओके::मौत की दहलीज पर खड़ी 11 साल की पूरनी तस्वीर: 03 महिला वार्ड में इलाज के लिये भरती करायी गयी पूरनी कुमारी- चार साल से लड़की गंभीर बीमारी से ग्रसित – बीमारी से माता-पिता की हो चुकी है मौत – शरीर में रक्त की कमी- पूरनी की हालत गंभीर – चचेरे भाई ने इलाज की शुरू की पहलनगर प्रतिनिधि, गोड्डागोड्डा जिला के महगामा प्रखंड क्षेत्र के भागाबांध गांव की 11 साल की पूरनी कुमारी गंभीर बीमारी से पीड़ित है. शनिवार को चचेरे भाई जितेंद्र कुमार ने पूरनी को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भरती कराया. चिकित्सकों के अनुसार पूरनी की स्थिति काफी गंभीर है. चार साल से बीमारी से ग्रसित यह लड़की मौत की दहलीज पर खड़ी है. हालांकि अस्पताल में भरती कराने के बाद चिकित्सक प्रदीप कुमार सिन्हा ने उसका इलाज शुरू कर दिया है. डॉ श्री सिन्हा ने उसका मलेरिया, कालाजार, एनीमिया, एचआइवी, यक्ष्मा आदि की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है. दोपहर बाद पूरनी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया.चचेरे भाई जितेंद्र कुमार ने बताया कि पूरनी के माता-पिता की मौत हो चुकी है. चार वर्ष से वह बीमार चल रही है. कोई देखभाल करने वाला नहीं है. पूर्व में गांव में ही ग्रामीण चिकित्सकों से कई बार इलाज कराया लेकिन फायदा नहीं हुआ. भागाबांध की पूरनी कुमारी की जांच प्रक्रिया के बाद चिकित्सकों ने रेफर कर दिया है. परिजन हायर सेंटर इलाज कराने ले गये हैं.-मुकेश कुमार, मैनेजर, सदर अस्पताल गोड्डा.
???::??? ?? ????? ?? ???? 11 ??? ?? ?????
ओके::मौत की दहलीज पर खड़ी 11 साल की पूरनी तस्वीर: 03 महिला वार्ड में इलाज के लिये भरती करायी गयी पूरनी कुमारी- चार साल से लड़की गंभीर बीमारी से ग्रसित – बीमारी से माता-पिता की हो चुकी है मौत – शरीर में रक्त की कमी- पूरनी की हालत गंभीर – चचेरे भाई ने इलाज की […]
