सड़क निर्माण में अनियमितता उजागर

बोरमा गांव में डीसी ने अन्य योजनाओं की भी जांच की मेहरमा : डीसी हर्ष मंगला शुक्रवार को बोरामा गांव में ट्रांसफॉर्मर के अलावा विभिन्न योजनाओं की जांच लोगों की शिकायत पर की. डीसी श्री मंगला ने मेहरमा से कीटसैनी गांव तक की जर्जर सड़क की शिकायत पर संज्ञान लेते हुये कार्यपालक अभियंता से जानकारी […]

बोरमा गांव में डीसी ने अन्य योजनाओं की भी जांच की
मेहरमा : डीसी हर्ष मंगला शुक्रवार को बोरामा गांव में ट्रांसफॉर्मर के अलावा विभिन्न योजनाओं की जांच लोगों की शिकायत पर की.
डीसी श्री मंगला ने मेहरमा से कीटसैनी गांव तक की जर्जर सड़क की शिकायत पर संज्ञान लेते हुये कार्यपालक अभियंता से जानकारी ली. ग्रामीणों को बताया गया कि अविलंब कार्य प्रारंभ किया जायेगा. बताया कि निविदा निकाल दी गयी है.
मनरेगा कूप व आवास की जांच
श्री मंगला ने गांव में मनरेगा योजना की राशि से बने सतीश कुमार तथा ओम प्रकाश राम के अधूरे कूप के बारे में जानकारी ली. जांच के दौरान कार्य स्थल पर बोर्ड तथा प्लास्टर का काम नहीं होने पर रोजगार सेवक तथा बीपीओ का पांच दिनों का वेतन काटने का निर्देश दिया. वहीं गांव में बने इंदिरा आवास की भी जांच की.
जांच के क्रम में अधूरे आवास को लेकर लाभुकों को अविलंब कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. इस दौरान ग्रामीणों से विभिन्न मामले पर आवश्यक जानकारी डीसी श्री मंगला ने मांगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >