तीन बीघे में लगी धान की फसल जलकर राख

महगामा : महगामा प्रखंड के दीयाजोरी-कहलगांव रेलवे पुल के नीचे आग लगने से बहियार से सटे तीन बीघे की धान की फसल जलकर राख हो गयी. आग लगने की घटना शुक्रवार सुबह की है. गांव के संझला हांसदा के खेत में लगी आग से फसल जलकर राख हो गयी. मामले को लेकर ग्रामीणों ने बताया […]

महगामा : महगामा प्रखंड के दीयाजोरी-कहलगांव रेलवे पुल के नीचे आग लगने से बहियार से सटे तीन बीघे की धान की फसल जलकर राख हो गयी. आग लगने की घटना शुक्रवार सुबह की है. गांव के संझला हांसदा के खेत में लगी आग से फसल जलकर राख हो गयी. मामले को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि पुल के नीचे इसीएल से निकलने वाले गंदा मोबिल व अन्य तैलीय समान में लगी आग काफी तेज से बहियार में फैल गयी. जिससे फसल जलकर राख हो गयी.
संझला हांसदा को काफी नुकसान हुआ है. उसने अंचलाधिकारी से मुआवजे की गुहार लगायी है.आग लगने की खबर सुनकर आस-पास सटे क्षेत्र के सैकड़ों लोग जमा हो गये. बाद में जुटे लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >