???::?? ???? ???????? ?? ??????? ????? ??

ओके::आठ घंटे मालगाड़ी का परिचालन कराया ठपफ्लैग-एनटीपीसी के हटाये गये ठेका वर्करों ने जताया विरोध-आश्वासन के बाद रेलवे ट्रैक से हटे वर्कर- नुकसान नहीं हुआ:जीएम तस्वीर: 16 ट्रेन रोकते ठेका मजदूरप्रतिनिधि, बोआरीजोरराजमहल परियोजना के सेलो प्वाइंट के पास एनटीपीसी के हटाये गये ठेका वर्करों द्वारा आठ घंटे तक मालगाड़ी का परिचालन ठप करा दिया. भू-विस्थापित […]

ओके::आठ घंटे मालगाड़ी का परिचालन कराया ठपफ्लैग-एनटीपीसी के हटाये गये ठेका वर्करों ने जताया विरोध-आश्वासन के बाद रेलवे ट्रैक से हटे वर्कर- नुकसान नहीं हुआ:जीएम तस्वीर: 16 ट्रेन रोकते ठेका मजदूरप्रतिनिधि, बोआरीजोरराजमहल परियोजना के सेलो प्वाइंट के पास एनटीपीसी के हटाये गये ठेका वर्करों द्वारा आठ घंटे तक मालगाड़ी का परिचालन ठप करा दिया. भू-विस्थापित मोरचा के अध्यक्ष राजेश भगत के नेतृत्व में हटाये गये 18 वर्करों ने पुन: एनटीपीसी में कार्य पर रखने की मांग की. ट्रेन रोके जाने की सूचना एनटीपीसी प्रबंधन को दी गयी. सूचना मिलने पर एनटीपीसी के एजीएम एके झा सेलो प्वाइंट पहुंचे व ठेका वर्करों से मामले की पूरी जानकारी ली. मौके पर एजीएम श्री झा ने जीएम गोपाल कृष्णन से वर्करों को दूरभाष पर वार्ता करायी. जीएम ने वर्करों को पुन: काम पर एक नवंबर से रखने का आश्वासन दिया. जिसके बाद वर्करों ने जाम हटाया व मालगाड़ी का परिचालन शुरू हो पाया. इस दौरान आठ घंटे तक एनटीपीसी रेलवे ट्रैक पर एनटपीसी की कोयला लदी मालगाड़ियों का परिचालन नहीं हो पाया.——————————जीएम के निर्देश पर वर्करों को एक नवंबर से कार्य पर पुन: रखा जायेगा. वर्करों के ट्रेन रोके जाने पर कोई नुकसान नहीं हुआ है. मालगाड़ी का परिचालन विलंब से शुरू हुआ. – एके झा, एजीएम एनटीपीसी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >