गोड्डा हो सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित

गोड्डा : जिले का सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग काे गुरुवार को समाहरणालय मुख्य गेट के समक्ष झारखंड मुक्ति मोरचा जिला इकाई की ओर से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजेश मंडल ने किया. श्री मंडल ने कहा कि इस वक्त किसान धान की फसल को काटने का काम करते, लेकिन दुर्भाग्य […]

गोड्डा : जिले का सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग काे गुरुवार को समाहरणालय मुख्य गेट के समक्ष झारखंड मुक्ति मोरचा जिला इकाई की ओर से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजेश मंडल ने किया. श्री मंडल ने कहा कि इस वक्त किसान धान की फसल को काटने का काम करते, लेकिन दुर्भाग्य है कि इस समय किसान धान की फसल को बचाने की कवायद कर रहे हैं. जबिक केंद्र व राज्य सरकार को किसानों की समस्या से काेई लेनादेना नहीं है.
धरना प्रदर्शन के बाद झामुमो का एक शिष्ट मंडल उपायुक्त से मिला और उन्हें राज्यपाल के नाम का 13 सूत्री मांग-पत्र सौंपा है. इस दौरान रघुनाथ यादव, बासुदेव सोरेन, सुरेंद्र मोहन केसरी, अरविंद मरांडी, इब्राहिम अंसारी, गिरधारी सिंह, सुनील ठाकुर, शंकर उरांव, राजकिशोर उरांव, विकास कुमार झा, अताउर रहमान सिद्दकी, संजीव कुमार मिर्धा, शंकर पोद्दार, राजू हांसदा, मंगल मंडल, नरेंद्र कुमार दास, जनार्दन मरांडी, जयप्रकाश रविदास, संझला सोरेन, सिकंदर टुडू, लालचंद साह, जोहन मुर्मू, पांचू उरांव, दिनेश टुडू, हड़पा किस्कू, रामधनी कुजूर, मंजू मरांडी, विशेश्वर उरांवा आदि थे.
क्या है मांगें
– गोड्डा जिला को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाय
-किसानों को सिंचाईसुविधा दी जाय
– ओलावृष्टि से हुइ क्षति का मुआवजा दिया जाय
– कृषि ऋण माफ किया जाय
– बसंतराय में दो समुदाय में हुई घटना की उच्च स्तरीय जांच की जाय
– मेहरमा के अग्निपीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाय
– मेहरमा के बाढ़ पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाय
– आंदोलनकारियों को सम्मान दिया जाय
राजाभीठा को प्रखंड का दर्जा दिया जाय
कार्य नहीं होने पर मनरेगा मजदूरों को भत्ता दिया जाय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >